{"_id":"62d8467b2ff0507500289a72","slug":"arrest-samba-news-jmu264346585","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर से दुकान से चोरी हुए मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर से दुकान से चोरी हुए मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस ने मुख्य चौक में एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार किया है। उससे लगभग 2.20 लाख रुपये मूल्य के 09 मोबाइल बरामद किए हैं।
एसएसपी के अनुसार संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रख अंब टाली की मुख्य चौक सांबा में मीरन कम्युनिकेशन नाम से दुकान है। उन्होंने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मो. रहमत अली, मथुरा वर्तमान में लेन नंबर-3 बठिंडी, जम्मू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उक्त आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और उसके खुलासे पर 2.20 लाख रुपये मूल्य के 09 मोबाइल बरामद किए। पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।
फोटो
स्कूटी और नकदी के साथ चोर गिरफ्तार
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी और 1.8 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पंकज गुप्ता ने पांच दिन पहले शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दुकान पर काम करने वाला अमन सिंह निवासी बस्सी खुर्द को उसने 180000 का चेक दिया, जिसे बैंक से कैश कराना था। अमन चेक लेकर बैंक गया, वहां से पैसे निकलवा कर स्कूटी में रखे और आकर बताया कि उसकी स्कूटी चोरी हो गई है। मालिक को जब शक हुआ तो पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अमन उस दिन से लापता हो गया। वह राज्य के बाहर चला गया। जैसे ही वह बाड़ी ब्राह्मणा आया उसे पुलिस ने दबोच लिया। उसने सारा जुर्म कबूल लिया और उसके कहने के अनुसार स्कूटी और नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी।