{"_id":"62cc809a65c81b310e484942","slug":"arrest-samba-news-jmu263768694","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ रहा नशा तस्करी का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ रहा नशा तस्करी का धंधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में इन दिनों नशे का धंधा काफी बढ़ गया है। नशे के आदी लोग अब घरों में घुस कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में नशे की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं के साथ नाबालिग भी इस दलदल में फंस रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच रविंद्र सिंह लब्लु ने कहा कि जिले में नशा तस्कर बेखौफ नशीले पदार्थ की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। कुछ लोग पंजाब से नशे की खेप लाकर युवाओं को बेच रहे हैं। जो आगे स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। यही कारण है कि नशे के लिए युवक चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।
राजपुरा तहसील की बस्ती-दो के पंच दर्शन लाल ने कहा कि उन्होंने श्मशान घाट में स्नानघाट बनवाया था। वहां पर पानी के लिए एक मोटर लगाई थी, कुछ लोगों ने रात्रि को ताले तोड़ कर मोटर व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। हालांकि उन्होंने पुलिस के पास भी मामला दायर कराया है। अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
सरोर अड्डा से दो नशेड़ी पकड़े, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को सरोर अड्डा क्षेत्र से दो युवकों को नशे की हालत में पकड़कर थाने ले गई। वहां उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वह नशे की फिराक में गए थे। पुलिस ने तलाशी लेने के बाद उनके पास कोई भी नशे की वस्तु नहीं मिली है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया है। कहा है आइंदा से इस क्षेत्र में न जाएं और अगर वहां पर देखे गए तो दोबारा से अंदर डाल दिए जाएंगे और मामला भी दर्ज किया जाएगा। संवाद
तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो भुक्की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले की मानसर पुलिस चौकी के जवानों ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में तीन तस्करों को गिरप्तार किया है। इनके कब्जे से 40 किलो नशीदा पदार्थ भुक्की बरामद की है।
पुलिस ने एक वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी में वाहन से 40 किलो भुक्की बरामद हुई। इसे ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी के अनुसार मानसर पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी में ट्रक से दो थैले मिले, जिसमें 40 किलो भुक्की बरामद हुई। सांबा थाने में इसे लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दायर कर तीन आरोपियों जिन में ट्रक चालक अनिल कुमार निवासी बोराटा तहसील बिलवार, कठुआ, दीप कुमार नवासी रामनगर, उधमपुर और हरजीत सिंह पुत्र चंदा सिंह निवासी अबताल रामगढ़ तहसील और सांबा को गिरफ्तार कर लिया गया।