फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrest

बनिहाल में सात किलोग्राम भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
Arrest
रामबन के बनिहाल में भुक्की के साथ पकड़ा गया व्यक्ति - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। पुलिस ने शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल शहर के बाहरी इलाके टी-चौक में एक पैदल यात्री को सात किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक टी-चौक पर नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक पैदल यात्री पूछताछ के लिए रोका गया। उसके सामान की तलाशी के दौरान उसके बैग से सात किलो भुक्की बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने राहगीर की पहचान अब्दुल वहीद वानी पुत्र मोहम्मद अफजल वानी निवासी डोलीगाम बनिहाल के रूप में की है। उल्लेखनीय है कि रामबन में नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने के लिए एसएसपी पीडी नित्या की देखरेख में पुलिस ने ऑपरेशन संजीवनी शुरू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed