फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाने बनाने का मिला था टास्क

विज्ञापन
arrest
जम्मू। लश्कर-ए-ताइबा के गिरफ्तार आतंकी शाकिर अहमद नायकू ने बुधवार को खुलासा किया है कि उसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का टास्क मिला था। कड़ी सुरक्षा के चलते उसने नरवाल से पैदल ही लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता अपनाया था। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। उसने सीमा पार से आतंकी प्रशिक्षण लिया है। उधर, बुधवार को आतंकी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वीरवार को उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को नरवाल इलाके से चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान शाकिर अहमद नायकू निवासी हरपोरा, शोपियां (दक्षिण कश्मीर) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अनैतिक गतिविधि निवारण अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत त्रिकुटा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को पूछताछ में आतंकी ने खुलासा किया है कि शहर में बस स्टैंड या फिर रेलवे स्टेशन को दहलाने की तैयारी में था। इसलिए उसने पुलिस से बचने के लिए पैदल रास्ता चुना था। इसी मसूबे के साथ वह पैदल निकला था। हालांकि रास्ते में उसे किसी ने नहीं रोका है। नरवाल के पास जैसे ही आतंकी पहुंचा तो वहां पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान संदेह होने पर रोका गया। इस दौरान उसके पास से ग्रेनेड बरामद हुआ था। उधर, पुलिस ने शहर में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। वाहनों की चेकिंग के अलावा संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मोबाइल वैन से निरीक्षण किया जा रहा है। आतंकी ने सीमा पार से प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन

आतंकी को कोर्ट में पेश किया गया है, यहां से एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है। वीरवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- जहीर अब्बास, डीएसपी, जम्मू पूर्व
दो साल में पकड़े गए 10 से ज्यादा आतंकी
2020 से अभी तक जम्मू को दहलाने आए 10 से ज्यादा आतंकियों को पकड़ा गया है। इसमें नरवाल, कुंजवानी, बस स्टैंड, ज्यूल चौक शामिल है, जहां से उन्हें वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब हुए हमले
2016 बन टोल प्लाजा
2020 बन टोल प्लाजा
2021 बन टोल प्लाजा
बस स्टैंड दो बार ग्रनेड हमला
एयरपोर्ट जम्मू ड्रोन हमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed