फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

पुलिस कर्मी को वाहन से रौंदने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
जम्मू। पक्का डंगा के मांडा नाके पर पुलिसकर्मी को रौंदने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशेवर वाहन चालक है। यह जानते हुए भी कि आगे पुलिस का नाका है फिर भी आरोपी चालक ने ओवर स्पीड से कार दौड़ाई और सामने खड़े पुलिस कर्मी को कुचल दिया था। साथ ही दो अन्य कर्मी घायल भी हुए थे। पुलिस ने वीरवार को आरोपी शाह मोहम्मद निवासी बजालता को गिरफ्तार को कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 नवंबर को एएसआई इंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल क्यूम अली और एसपीओ अश्विनी कुमार मांडा पुलिस नाके पर तैनात थे। देर रात सबा दो बजे कार नाका तोड़ते हुए वहां खड़े कांस्टेबल क्यूम को रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इसके बाद जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पता था कि आगे नाका है। बावजूद इसके उसने ओवरस्पीड में कार चला कर पुलिस कमी को रौंद दिया। इसलिए अब उसके खिलाफ 304 के तहत कार्रवाई चलेगी। जबकि पहले पुलिस ने इसे लेकर 279 और 337 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed