{"_id":"63da7d2fe3e1dd5819595b67","slug":"arrest-in-samba-police-samba-news-c-10-1-37308-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोर गिरोह के सदस्यों से 41 मोबाइल बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोर गिरोह के सदस्यों से 41 मोबाइल बरामद किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस की तरफ से चोरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम रंग ला रही है। पुलिस ने चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर 41 फोन बरामद किए हैं। एसएसपी बेनाम तोश ने अतिरिक्त एसपी सुरिंदर चौधरी और डिप्टी एसपी अजय आनंद के साथ बुधवार को बरामद लगभग पांच लाख रुपये की कीमत मोबाइल सेट मूल मालिकों को सौंपे।
स्मार्ट फोन के वास्तविक मालिकों और उनके परिवारों ने उनके एंड्रॉइड मोबाइल सेट को बरामद करने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया है। एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस समयबद्ध तरीके से लोगों की खोई संपत्ति को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पुलिस से बहुत अधिक उम्मीदें हैं और इसलिए सभी पुलिस अधिकारी आम लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जो जनहित के सभी मामलों में पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर अधिक से अधिक पुलिस-जनसभाएं व संवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनता से पुलिस तक सूचनाओं का प्रवाह आसान हो सके।