{"_id":"6079580d7209d6272d18b8b4","slug":"arrangements-are-being-made-for-the-convenience-of-devotees-of-amarnath-yatra-registration-will-now-be-done-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: अमरनाथ यात्रा में भक्तों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रबंध, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: अमरनाथ यात्रा में भक्तों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रबंध, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Fri, 16 Apr 2021 02:55 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:55 PM IST
सार
इस बार 56 दिन की यात्रा पर कोविड संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं। पिछली बार भी संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना चुनौतियों के बीच वीरवार को अमरनाथ यात्रा-2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें घर बैठे ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भक्तों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई गई है। दैनिक कोटे के आधार पर ही पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यात्रियों का पंजीकरण होगा। अब तक देश के विभिन्न बैंक शाखाओं में 22 हजार से अधिक यात्रियों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संबंधित वेबसाइट पर आवेदनकर्ता से उसका ब्योरा, फोटोग्राफ और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें आवेदनकर्ता के मोबाइल पर ओटीपी और संबंधित ईमेल के माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है। मौजूदा बैंक शाखाओं के साथ ऑनलाइन सुविधा से पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक के लिए यात्री पंजीकरण किया जा रहा है। इस बार 56 दिन की यात्रा पर कोविड संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं। पिछली बार भी संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम
पिछले साल भी अप्रैल माह में ही संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बोर्ड की ओर से केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में मान्यता प्राप्त डॉक्टर/चिकित्सा संस्थान की ओर से गत 15 मार्च के बाद से जारी सीएचसी लिए जा रहे हैं।
हेलिकाप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अग्रिम पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें असली सीएचसी का दिखाना होगा। निर्धारित तिथि और रूट के मुताबिक ही यात्रियों को यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी।