{"_id":"6073cf108ebc3ee61b3360bb","slug":"arrangement-to-stop-10-thousand-amarnath-pilgrims-in-emergency-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन: आपात स्थिति में 10 हजार अमरनाथ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन: आपात स्थिति में 10 हजार अमरनाथ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था
Mon, 12 Apr 2021 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने रामबन का दौरा किया। अमरनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित क्षेत्रों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी मुसरत इस्लाम ने सलाहकार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने मौजूदा रुकने की क्षमता को 4000 से बढ़ाकर 10000 करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके लिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे के साथ-साथ अतिरिक्त होल्डिंग क्षेत्रों की भी पहचान की गई है। सलाहकार ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि वे भोजन, आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा
विज्ञापन