फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrangement for running e-rickshaws zone wise

Jammu News: जोनवार ई-रिक्शा व ऑटो संचालन से आय पर असर, चालक निराश

विज्ञापन
Arrangement for running e-rickshaws zone wise
दलजीत सिंह। अमर उजाला
- बोले एक महीने तक ट्रायल में तो निकल जाएगी जेब की दम
विज्ञापन

-महीने में भरी जाने वाली बैंक किस्त निकलने में आएगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में यातायात सुधारने के लिए प्रशासन के आदेश पर ट्रैफिक विभाग ने जोनवार ई-रिक्शा व ऑटो चलाने की व्यवस्था लागू की है। बुधवार से लागू हुई इस नई व्यवस्था से चालक परेशान हैं। उनका कहना है कि आय घटकर 30 फीसदी तक रह गई है। एक महीने का ट्रायल है लेकिन दो दिन में ही यह हाल है कि दोपहर तक 200 रुपये भी कमा नहीं सके हैं। महीने भर तक चलने वाले ट्रॉयल रन को लेकर मन में शंकाएं है कि बैंक की किस्त कैसे निकलेगी। प्रशासन को इस परेशानी पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शहर को छह जोन में बांटा गया है। जोन एक में लगने वाले अप्सरा बाजार, बिक्रम चौक, कुंजवानी व रेलवे स्टेशन पर चालकों से बात की। सभी ने कहा कि जोनवार संचालन से हम शहर में तवी पार नहीं जा सकते जबकि सवारियां आखिर जाती तो वहीं हैं। वहां पर ही बाजार व मंदिर हैं। घूमने के लिए पार्क हैं। ऐसे में हमारी रोजी-रोटी पर ही असर पड़ा है। दोपहर 12 बजे तक 200 रुपये से अधिक नहीं कमा सके। आम दिनों में दोपहर तक हम 800 रुपये तक कमा लेते थे। सवारियों से वाद-विवाद की स्थिति अगल से पैदा हो रही है।
विज्ञापन

------
स्थान : अप्सरा मार्केट
यहां पर ई-ऑटो लेकर गोल मार्केट की तरफ मुख्य गेट पर खड़े चालक सुनील शर्मा ने बताया कि आज तो 150 रुपये भी कमाना मुश्किल हो गया है। अभी तक मात्र दो सवारियां मिलीं हैं। नुकसान ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को उठाना पड़ रहा है। जोन एक से जोन दो तवी नदी पार नहीं जा सकते। सवारियाें को आधे रास्ते में कैसे उतारेंगे। पुल पार करके ही दूसरा ऑटो मिलेगा। यह व्यवस्था पीड़ा दे रही है। ऑटो की महीने भर की किस्त भी निकालना दूभर हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन को हमारी समस्या पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्सरा मार्केट में ही कोने ई-ऑटो लेकर खड़े परमिंदर सिंह ने कहा कि सुबह से मात्र एक सवारी लेकर यहां आए हैं। वह भी महीने भर के लिए बुकिंग वाली है। इस तरह घर व बच्चों का खर्च कैसे चलेगा। लोग बसों में तो जा रहे हैं लेकिन जोनवार व्यवस्था के कारण ऑटो में बैठने में हिचक रहे हैं। सवारी आधे रास्ते का किराया क्यों देगी। अप्सरा मार्केट में वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है। गोल मार्केट से ई-ऑटो अप्सरा मार्केट के अंदर जा सकते हैं लेकिन उधर से आ नहीं सकते। ऐसे में नई व्यवस्था से यह जरूर हुआ है कि बाजार की सड़क में जाम नहीं है।

----
स्थान : कुंजवानी चौक
ई-ऑटो स्टैंड पर बैठे संचालक समरजीत सिंह से पूछा कि जोनवार संचालन का क्या प्रभाव है, क्या लाभ मिल रहा है। इस पर उनका कहना था कि लाभ क्या मिलेगा जो कमाई हो रही थी वह भी घटकर 30 प्रतिशत तक आ गई है। अभी तक हमारे स्टैंड से ई-रिक्शा व ई-ऑटो चालकों का एक या दो चक्कर ही हुए हैं। ट्रॉयल रन एक महीने चलना है,इसी तरह आय कम होगी तो बैंक की किस्त देने में परेशानी आएगी।

-------
स्थान : रेलवे स्टेशन
ऑटो चालक दलजीत ने कहा कि जोनवार व्यवस्था के कारण ही हम सुबह से सवारियों के इंतजार में खड़े हैं। जो सवारियां तवी पार जाना चाहती हैं वे यह जानकर कि आधे रास्ते में उतरना पड़ेगा बैठने से हिचक रहीं हैं। दूसरे दिन इस व्यवस्था के कारण मात्र 100 से 150 रुपये ही कमाई हुई है। प्रशासन से मांग है कि चालकों के भविष्य को लेकर भी सोचा जाए। ऑटो की हर माह जाने वाली किस्त देने में इस तरह त परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि इसको लेकर राहत दिलाए।

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

दलजीत सिंह। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed