फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   around 15 lakhs people got corona vaccine in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 15 लाख के करीब लोगों को लग गई कोरोना वैक्सीन

Fri, 16 Apr 2021 04:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 16 Apr 2021 04:04 PM IST
सार

जम्मू जिले में 29907 हेल्थ केयर वर्कर्स, 67946 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 212609 सिटीजन को वैक्सीन दी गई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

विज्ञापन
around 15 lakhs people got corona vaccine in jammu and kashmir
जम्मू में कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में वीरवार को 47057 लोगों को कोरोना टीकाकरण किया गया। इसमें जम्मू संभाग में 26407 और कश्मीर संभाग में 20650 लोगों को वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 15 लाख 15 हजार 556 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 788846 और कश्मीर संभाग में 726710 लोगों को वैक्सीन दी गई है।

विज्ञापन


जिला जम्मू में वीरवार को 94 हेल्थ केयर वर्कर्स, 633 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 9347 सिटीजन (45 आयु वर्ग से ऊपर) लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक जम्मू जिले में 29907 हेल्थ केयर वर्कर्स, 67946 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 212609 सिटीजन को वैक्सीन दी गई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
विज्ञापन


सांबा, उधमपुर, रियासी और जम्मू आने वालों की ठंडी खुई में टेस्टिंग होगी
सड़क मार्ग से सांबा, उधमपुर, रियासी और जम्मू जिला के लिए आने वाले यात्रियों की राधा स्वामी आश्रम, ठंडी खुई विजयपुर में कोरोना आरटीपीसीआर और रैपिड सैंपलिंग व टेस्टिंग की जाएगी। इस व्यवस्था को जल्द शुरू किया जा रहा है। यात्रियों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम

उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता ने आश्रम के साइट कैंपस का दौरा कर बैठक में कोरोना नियंत्रण योजना के अंतिम रूप पर चर्चा की। इसमें सैंपलिंग, टेस्टिंग, बस रूट प्लान, साफ-सफाई, खानपान, बिजली, पानी, पार्किंग, सुरक्षा, लगेज आदि पर बात की गई। डीसी ने भार्गव डिग्री कॉलेज सांबा, जेकेईडीआई बाड़ी ब्राह्मणा कोविड केयर केंद्र और थपियाल, घगवाल टेस्टिंग लोकेशन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed