{"_id":"69027937bbb8ca0c1b0dbd64","slug":"arnia-news-inspection-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102478-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया में कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम का औचक छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया में कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम का औचक छापा
Thu, 30 Oct 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
अरनिया में खाद विक्रेता की दुकान का निरीक्षण करते कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम स्रोत संवाद
अरनिया पहुंची कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम
खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया
स्टॉक रजिस्टर दुकानदारों के पास उपलब्ध नहीं
किसानों को जबरन नैनो देने के लिए मना किया
किसान और डीलरों में जमकर हुई बहसबाजी
अरनिया। अरनिया में बुधवार को कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने औचक दौरा किया। कानून प्रवर्तन निदेशालय जम्मू के सहायक निदेशक कुलदीप सिंह की अगुवाई में खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान अरनिया कस्बे के खाद विक्रेता संजय फर्टिलाइजर के पास पुरानी डीएपी खाद के छह बैग बरामद हुए। इस पर सहायक निदेशक ने दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान खाद विक्रेताओं के पास स्टॉक रजिस्टर में खाद की बिक्री का रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला। सहायक निदेशक ने दुकानदारों को जबरन नैनो बेचने के लिए मनाही की। किसानों को पांच बैग के साथ एक नैनो बोतल प्रमोशन के तौर पर देने के लिए कहा है। सहायक निदेशक ने दुकानदारों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के खाद विक्रेता और किसानों के बीच नैनो की जबरन बिक्री को लेकर तनातनी बनी हुई थी। अमर उजाला की ओर से किसानों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया । बुधवार को अरनिया में कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम के पहुंचते ही किसानों ने घेराव कर लिया। इस पर किसानों ने सहायक निदेशक को दुकानदारों की मनमानी से अवगत करवाया। इसके बाद सहायक निदेशक अपनी टीम के साथ सभी दुकानदारों के पास पहुंच गए। इस पर दुकानदारों को जरूरी हिदायतें दी गई। इसके साथ ही दुकानदारों को जबरदस्ती नैनो बचने के लिए मना किया गया। दुकानदार को खाद की रेट लिस्ट और रिकॉर्ड का रख रखाव रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम और खाद विक्रेताओं के बीच बहसबाजी हुई है। इस मौके पर खाद विक्रेता नीटा फर्टिलाइजर्स ने कहा की कंपनी की ओर से खाद के साथ जबरदस्ती नैनो की बोतल दी जाती है। इनका भुगतान अग्रिम तौर पर करना पड़ता है। इस कारण नैनो की बोतल किसानों को देनी पड़ती है। ऐसा न करने पर दुकानदारों को नुकसान पहुंचता है। मामले पर हस्तक्षेप करते हुए सहायक निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि जबरन नैनो की बिक्री नहीं करनी है। दुकानदारों के पास स्टॉक में बचने वाली नैनो की रिप्लेसमेंट कंपनी को करवा दी जाएगी। बाबा दिता सैनी खाद विक्रेता ने कहा कि नैनो की प्रमोशन कृषि विभाग को अपने स्तर पर करनी चाहिए। गांव में किसानों को जागरूकता शिविर के जरिए नैनो के फायदे बताने चाहिए।
किसानों की शिकायत के आधार पर अरनिया में औचक छापा मारा गया है। इस दौरान दुकानदारों को नैनो की जबरन बिक्री पर मनाही की हिदायतें दी गई हैं। दुकानदारों के पास खाद का रैक पहुंचते ही बिक्री के लिए कृषि विभाग का अधिकारी भी मौजूद रहेगा। नियमों का उल्लंघन होने पर एक खाद विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- कुलदीप सिंह, सहायक निदेशक कानून प्रवर्तन निदेशालय