{"_id":"690129a48ab46911580d5c70","slug":"arnia-news-agriculture-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102475-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जबरन नैनो बोतल देने पर होगी कार्रवाई, कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज करेगी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जबरन नैनो बोतल देने पर होगी कार्रवाई, कानून प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज करेगी दौरा
Wed, 29 Oct 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
कृषि दफ्तर अरनिया में किसान सोनू पंडित की बात सुनते कृषि अधिकारी अरुण जरालस्रोत किसान
अरनिया। कृषि उप मंडल अधिकारी अरुण जराल ने मंगलवार को अरनिया कस्बे का दौरा किया। उन्होंने खाद विक्रेताओं से मिलने की बजाय अरनिया कृषि दफ्तर में स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने शिकायतकर्ता किसानों से मुलाकात की।
कृषि अधिकारी ने किसानों को कानून परिवर्तन निदेशालय की टीम के साथ मिलकर बुधवार को मनमानी करने वाले खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के लाइसेंस रद्द करने का अधिकार कानून प्रवर्तन निदेशालय टीम के पास है। बुधवार को अरनिया में खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
किसानों के साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान अपनी इच्छा से खाद विक्रेता से नैनो डीएपी की बोतल ले सकते हैं परंतु खाद विक्रेता किसानों के साथ मनमानी नहीं कर सकता है। किसानों के मुद्दों को कृषि विभाग प्राथमिकता से हल कर रहा है। संवाद