फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army welcomes tracking team in Gurez

Tourist Places: गुरेज में सेना ने ट्रैकिंग टीम का किया स्वागत, घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम

Sat, 10 Sep 2022 04:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि ट्रैक में देश के कुल 12 अनुभवी ट्रैकर्स शामिल हुए। इन ट्रैकर्स ने गुरेज को विश्व स्तरीय ट्रैकिंग के रूप में बढ़ावा देने में काफी मदद की है। ट्रैकिंग 4 सितंबर को शुरू हुई और 8 सितंबर को टीम वापस लौटी।

विज्ञापन
Army welcomes tracking team in Gurez
गुरेज में ट्रैकिंग दल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा की एलओसी से सटे गुरेज के दावर में सेना ने ट्रैकिंग टीम का स्वागत किया। गुरेज में तैनात अधिकारी ने बताया कि समारोह में सेना के साथ दावर की अवाम भी शामिल थी। विश्व प्रसिद्ध इको फ्रेंडली ट्रैकिंग कंपनी ‘इंडिया हाइक्स’ की पहली ट्रेकिंग टीम ने मंत्रमुग्ध करने वाले दावर-पातालवन झील मार्ग पर ट्रैकिंग की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस ट्रैक में पूरे भारत से कुल 12 अनुभवी ट्रैकर्स शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि इन ट्रैकर्स द्वारा किए गए ट्रैक ने गुरेज को विश्व स्तरीय ट्रैकिंग गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में काफी मदद की है। ट्रैकिंग 4 सितंबर 2022 को शुरू हुई और 8 सितंबर 2022 को टीम वापस दावर लौटी।
विज्ञापन


ट्रैकर्स ने आश्चर्यजनक रूप से विभिन्न जंगलों, घास के मैदानों और सुंदर झीलों की सराहना की। ट्रैकिंग टीम ने गुरेज घाटी में पर्यटन और ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के लिए सेना को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फ में चंडीगढ़ के युवराज सिंह का दबदबा

जम्मू के पीजीटीआई में तीन बार के विजेता चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू ने (69-70-65) स्कोर से जम्मू कश्मीर ओपन 2022 गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में बढ़त बनाई है। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स पर खेली जा रही इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में युवराज शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं।

संधू ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बंगलुरू के खलिन जोशी को चुनौती दी है और वह दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। हैदराबाद के मोहम्मद अजहर और गुरुग्राम के वीर अहलावत ने भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन वे अधिक बढ़त नहीं बना पाए और तीसरे स्थान पर रहे।

इसी तरह मनु गंडास नौंवे, राशिद खान 14वें, उदयन माने 30वें स्थान पर रहे हैं। संधू के प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें प्रतिद्वंद्वियों  से आगे बढ़ने में मदद की। पिछले दो दिन की तुलना में संधू ने तीसरे दिन शानदार खेल दिखाने में सफलता हासिल की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed