{"_id":"59aef89e4f1c1b81078b475e","slug":"army-trapped-two-millitants-in-karimabad-of-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में दो आतंकियों को सेना ने घेरा, इलाके में हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में दो आतंकियों को सेना ने घेरा, इलाके में हिंसक प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद में सुरक्षा बलों ने मंगलवार की देर रात तहरीक उल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को घेर लिया है। आतंकियों के घिरे होने की खबर पर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आतंकियों को फरार होने में मदद के लिए सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे इलाके में तनाव है। सुरक्षा बलों को करीमाबाद में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि श्रीनगर के सौरा के मोहम्मद इसा फाजिली तथा एक अन्य को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। इसा हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। दूसरा कमांडर बताया जा रहा है। आतंकियों के फंसे होने की सूचना पर मस्जिदों से प्रदर्शन के लिए लोगों से पहुंचने की अपील की जाती रही। हालांकि, सुरक्षा बलों ने घेरा सख्त रखते हुए लोगों को आगे बढ़ने से रोके रखा।
विज्ञापन