फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army start investigation on missing man in jammu and kashmir

लापता युवक के मामले में सेना ने लिया कड़ा संज्ञान, पूरे प्रकरण की जांच शुरू

Sun, 03 Sep 2017 10:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 03 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
army start investigation on missing man in jammu and kashmir
सेना ने बैठाई लापता युवक पर जांच - फोटो : डेमो फोटो

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 31 अगस्त को लापता हुए युवक के मामले में सेना ने जांच शुरू कर दी है। इलाके के लोगों का सेना पर यह आरोप है कि लापता युवक को एक अन्य युवक के साथ सेना ने हिरासत में लिया था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने इन आरोपों का कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवक मंसूर अहमद खान के लापता होने पर लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। दूसरे युवक नसरुल्ला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों को कथित तौर पर पिछली रात सैन्य कर्मियों ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


कुपवाड़ा के लोलाब इलाके के लोगों का आरोप है कि नसरुल्ला खान के साथ 27 राष्ट्रीय राइफल के सैनिकों ने कथित तौर पर मंसूर को भी हिरासत में लिया था। नसरुल्ला को शुक्रवार सेना ने रिहा कर दिया था, लेकिन सेना ने उसे इतना टार्चर किया था कि उसकी हालत ठीक न होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जिसे डाक्टरों ने स्किम्स अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मंसूर का कोई अता-पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed