{"_id":"5522f3b2a28d419e7fb525a8b718afac","slug":"army-rescued-man-traped-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने जान पर खेलकर बचाया नदी में फंसा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने जान पर खेलकर बचाया नदी में फंसा मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला, नौशेरा
Updated Fri, 15 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
सेना व पुलिस ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर मौत के मुंह से ग्रामीण को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक चालीस वर्षीय कालम दीन पुत्र मक्खन दीन निवासी बरूथियां कजारा किला दराल अपनी बकरियों को चरा रहा था कि जमीर नाला पार करते अचानक नाले में बाढ़ आ गई। ऐसे में चारों ओर पानी से घिरे कालमदीन अपनी जान बचाकर जमीर नाले के बपीच ऊंची चट्टान पर सहम कर बैठ गया।
विज्ञापन
राह से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ते ही देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसडीएम हरबंस लाल, एएसपी पुरुषोत्तम लाल एसएचओ व सेना का बचाव दल व नौशेरा ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कालमदीन को हौसले देने के लिए उसके पास विजय शर्मा व एसपीओ तिरलोक सिंह पानी में कूदकर पहुंचे।
विज्ञापन
लोक प्रशासन की मौजूदगी में सेना की नौशेरा ब्रिगेड व इंजीनियरिंग टीम द्वारा रस्से डालकर कालम दीन को मौत के मुंह से बचा लिया गया। सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि कालमदीन बकरवाल बकरियां पाल कर परिवार चलाता है। सेना द्वारा प्रशासन के सहयोग से बकरवाल को मौत के मुंह से बचाकर सराहनीय कार्य किया गया। गौरतलब है कि बचाव दल द्वारा ढाई बजे से लेकर पांच बजे शाम तक बचाव कार्य चलता रहा।
विज्ञापन