{"_id":"5871e5204f1c1b1829ba7d1f","slug":"army-rescue-girl-in-snowfall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्फत के लिए देवदूत बनी सेना, भारी बर्फबारी के बीच जवानों ने जान पर खेलकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्फत के लिए देवदूत बनी सेना, भारी बर्फबारी के बीच जवानों ने जान पर खेलकर पहुंचाया अस्पताल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 08 Jan 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती उल्फत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले की बुद्धल तहसील के गुलेर क्षेत्र में सेना ने एक किशोरी को भारी बर्फबारी के बीच अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
पंद्रह वर्षीय उल्फत नाज पुत्री मोहम्मद रफीक को शनिवार की सुबह पेट में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी और फिर सांस लेने में तकलीफ हो गई। कुछ ही पलों में उसकी हालत बहुत नाजुक हो गई।
क्षेत्र के लोग उसके घर पर एकत्रित होने लगे। लगातार भारी बर्फबारी के चलते बच्ची को बुद्धल के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करना संभव नहीं हो पा रहा था। क्षेत्र में सड़क संपर्क भी नहीं है।

राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने मौसम की चुनौती को दिया मात
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
परेशान लोगों ने बुद्धल के समोट गांव स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन को सूचित किया। आरआर के कमांडिंग अधिकारी ने तत्काल सेना के विशेषज्ञ डाक्टर और जवानों को गांव में भेजा और बच्ची का उपचार किया।
हालत में सुधार आने के बाद सेना ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। उल्फत के अभिभावकों ने सेना का आभार जताया है।
हालत में सुधार आने के बाद सेना ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। उल्फत के अभिभावकों ने सेना का आभार जताया है।