सेना ने नाकम की बड़ी आतंकी साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार तड़के सेना के जवानों ने टंगधार इलाके में चार-चार किलो की दो आईईडी बरामद कीं। विधानसभा चुनाव के पहले चरण से मात्र आठ दिन पहले एक बड़े हादसे को टालने को सुरक्षा अधिकारी बड़ी सफलता मान रहे हैं। सैन्य सूत्रों के मुताबिक आईईडी क्षेत्र के गांव अमरुई को जाने वाले एक कच्चे रास्ते के किनारे प्लांट की गईं थी।
चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के बाद से इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती में वृद्धि की गई है। इसके अलावा सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा इस रास्ते पर पेट्रोलिंग भी की जाती है।
माना जा रहा है कि आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों जवानों के साथ साथ आम लोगों को निशाना बनाकर एक बड़ी साजिश रची थी। सेना के अफसरों की मानें तो चार-चार किला की दो आईईडी विस्फोट होने से बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था।
गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास की गईं थीं फिट
सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक रविवार सुबह सेना के पेट्रोलिंग दस्ते ने अमरुई गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे दो आईईडी प्लांट की होने की बम निरोध दस्ते को सूचना दी। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई। लोगों के उस रास्ते आने-जाने पर भी कुछ देर के लिए पाबंदी लगा दी गई।
बम निरोधक दस्ते के आईईडी को वहां से हटाने और इलाके में सर्च आपरेशन चलाने के बाद ही लोगों को उस रास्ते के इस्तेमाल की इजाजत दी गई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में खलल डालने की कोशिश के चलते आतंकी संगठन इससे पहले भी मुगल रोड और एलओसी से सटे क्षेत्रों में आईईडी प्लांट कर चुके हैं। पर सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते उनके नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए।