फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army recovers two IEDs in Tangdhar

सेना ने नाकम की बड़ी आतंकी साजिश

Sun, 16 Nov 2014 10:49 PM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Army recovers two IEDs in Tangdhar

सोमवार तड़के सेना के जवानों ने टंगधार इलाके में चार-चार किलो की दो आईईडी बरामद कीं। विधानसभा चुनाव के पहले चरण से मात्र आठ दिन पहले एक बड़े हादसे को टालने को सुरक्षा अधिकारी बड़ी सफलता मान रहे हैं। सैन्य सूत्रों के मुताबिक आईईडी क्षेत्र के गांव अमरुई को जाने वाले एक कच्चे रास्ते के किनारे प्लांट की गईं थी।

विज्ञापन


चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के बाद से इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती में वृद्धि की गई है। इसके अलावा सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा इस रास्ते पर पेट्रोलिंग भी की जाती है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों जवानों के साथ साथ आम लोगों को निशाना बनाकर एक बड़ी साजिश रची थी। सेना के अफसरों की मानें तो चार-चार किला की दो आईईडी विस्फोट होने से बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास की गईं थीं फिट

Army recovers two IEDs in Tangdhar

सैन्य प्रवक्ता के  मुताबिक रविवार सुबह सेना के पेट्रोलिंग दस्ते ने अमरुई गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे दो आईईडी प्लांट की होने की बम निरोध दस्ते को सूचना दी। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई। लोगों के उस रास्ते आने-जाने पर भी कुछ देर के लिए पाबंदी लगा दी गई।

बम निरोधक दस्ते के आईईडी को वहां से हटाने और इलाके में सर्च आपरेशन चलाने के बाद ही लोगों को उस रास्ते के इस्तेमाल की इजाजत दी गई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में खलल डालने की कोशिश के चलते आतंकी संगठन इससे पहले भी मुगल रोड और एलओसी से सटे क्षेत्रों में आईईडी प्लांट कर चुके हैं। पर सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते उनके नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed