फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army ready to restore the highway bridge

सेना ने पुल तैयार कर बहाल किया राजोरी-बुद्धल राजमार्ग

Thu, 18 Sep 2014 01:13 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Army ready to restore the highway bridge

सेना की इंजीनियरिंग विंग ने कोटरंका दरिया पर 180 फीट लंबे अस्थायी पुल का निर्माण करके राजोरी-बुद्धल राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है। इससे दूरवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी।

विज्ञापन


इस पुल से राजोरी और रियासी जिले के बीच संपर्क कायम हो जाने से करीब एक लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिली है। सेना के सैकड़ों जवानों ने दिन-रात काम कर डबल स्टोरी पुल का निर्माण किया है।
विज्ञापन


दस इंजीनियर रेजीमेंट के जवानों की कड़ी मेहनत से दो जिलों का आपस में संपर्क बहाल हो सका है। पिछले कुछ दिनों में सेना और बार्डर रोड आर्गनाइजेशन के करीब दस हजार जवानों और इंजीनियरों ने करीब एक हजार स्थानों पर संपर्क मार्गों को बहाल करने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

51 गांवों के लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Army ready to restore the highway bridge

भूस्खलन और बाढ़ के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में संपर्क मार्गों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची थी। इसमें कोटरंका दरिया पर विशाल पुल का निर्माण बड़ी चुनौती थी। इस क्षेत्र में 51 गांवों के हजारों लोगों को देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कट गया था।

इस पुल के निर्माण में कई जवानों को गंभीर चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने अभूतपूर्व साहस का परिचय देते हुए विशाल अस्थाई पुल का निर्माण किया है। आपरेशन मेघ राहत के तहत चलाए गए इस अभियान में तकनीक के साथ मानव शक्ति का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया।

इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी सेना ने दिन रात काम करके कई अस्थायी पुलों का निर्माण किया है, जिससे हजारों लोगों को आवाजाही में राहत मिली है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत सामग्री पहुंचाने में तेजी आई है।

तीन राजमार्गों से घाटी में यातायात बहाल

Army ready to restore the highway bridge

बाढ़ से प्रभावित कश्मीर घाटी में तीन राजमार्गों मुगल रोड, श्रीनगर-जम्मू और किश्तवाड़-सिंथन लिंक से यातायात बहाल कर दिया गया है। यातायात बहाल होने से कश्मीर घाटी में जरूरी सामान को पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो कि रोजाना वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं, ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों इलाकों में राशन, स्वच्छ पेयजल, कंबल, टेंट,  दवाइयां आदि पहुंचाए जाने पर जोर दिया है। इसके अलावा श्रीनगर शहर में साफ-सफाई को तेजी से करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री का कहना है कि श्रीनगर शहर कई कालोनियों से पानी की निकासी पंपों के माध्यम से प्राकृतिक जल स्रोतों में की जा रही है। उनका कहना है कि बिजली और पेयजल आपूर्ति को दक्षिण कश्मीर में भी बहाल कर दिया गया है। बहरहाल पांपोर में अभी आंशिक रूप से ही बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed