फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army personnel saved many lives by overcoming a massive fire that broke out in a factory in Pulwama

पुलवामा: फैक्टरी में लगी भीषण आग पर काबू पाकर जवानों ने बचाई कई लोगों की जान

Tue, 30 Nov 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 01:05 PM IST
सार

सोमवार देर रात पुलवामा जिले में एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे जवानों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। फैक्टरी से सुरक्षित निकाले गए लोगों ने सेना के प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
Army personnel saved many lives by overcoming a massive fire that broke out in a factory in Pulwama
आग पर काबू पाने की कोशिश करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलवामा में सोमवार देर रात एक फैक्टरी में आग लग गई। काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही सेना की 44-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। भीषण आग की लपटों पर काबू पाते हुए जवानों ने कई लोगों की जान बचा ली।

विज्ञापन


जिले के औद्योगिक क्षेत्र लसीपोरा में एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना सेना को मिले। 44-आरआर से क्यूआरटी टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद टीम ने आग को और फैलने से रोकने के लिए अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पर जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने तक क्यूआरटी ने नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया था और आग को पड़ोसी कारखानों में फैलने से रोक लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed