फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army personnel hit by avalanche at different locations in the North Kashmir area

जम्मू-कश्मीरः बर्फीले तूफान और हिमस्खलन में छह जवान शहीद, छह नागरिकों की मौत

Tue, 14 Jan 2020 12:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 12:02 PM IST
सार

  • एलओसी पर माछिल और नौगाम सेक्टर की घटना, छह जवान बचाए गए
  • गांदरबल के कंगन के कुल्लन गांव में मकान दबने से फंसे पांच लोगों की गई जान

विज्ञापन
Army personnel hit by avalanche at different locations in the North Kashmir area
बर्फीला तूफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में मंगलवार को बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की तीन घटनाओं में सेना और सीमा सुरक्षा बल के छह जवान शहीद हो गए। दो अन्य घटनाओं में छह नागरिकों की भी मौत हुई है। एलओसी पर पेट्रोलिंग पार्टी तथा पोस्ट बर्फ के नीचे दब गए थे। बचाव कार्य शुरू कर बर्फ में दबे छह जवान सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के रिंगबाला इलाके में 45 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी बर्फीले तूफान में फंस गई। पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल सभी पांच जवान बर्फ में दब गए। सूचना मिलते ही अभियान चलाकर चार जवानों को बर्फ से निकाला गया लेकिन चारों जवान शहीद हो गए। एक जवान अब भी लापता है। इसे खोजने के लिए हेलीकॉप्टर के साथ ही खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर बाद कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आए हिमस्खलन बीएसएफ 77 बटालियन के सात जवान लापता हो गए। बचाव कार्य शुरू कर छह को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक जवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, सेना और बीएसएफ ने शहीद जवानों के नाम नहीं बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीएसएफ का कहना है कि हिमस्खलन में बचाए गए जवानों को नजदीकी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। देर शाम टंगधार सेक्टर में गुंडा पोस्ट से शिवा पोस्ट जाते वक्त पेट्रोलिंग पार्टी बर्फीले फंस गई। इसमें छह जवान शामिल थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। पांच अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

वहीं, गांदरबल जिले के कंगन इलाके के कुल्लन गांव में सोमवार शाम हुए हिमस्खलन में एक मकान पूरी तरह दब गया। अचानक बर्फ के नीचे मकान के दबने से घर में मौजूद नौ लोग फंस गए। रातभर पुलिस तथा प्रशासन की ओर से बचाव कार्य चलता रहा। बर्फ हटाकर दबे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। गुरेज में आए हिमस्खलन में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। 

 

कुपवाड़ा में हिमस्खलन की 15 घटनाएं
कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन की 15 घटनाएं हुईं। ये सभी ऊंचे पर्वतीय इलाकों में आए जबकि छह निचले इलाकों में थे। इन घटनाओं के बाद प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य चलाया गया। 

जवानों को सतर्क रहने की हिदायत
सोमवार शाम और मंगलवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हिमस्खलन तथा बर्फीले तूफान की घटनाएं हुईं। इसके मद्देनजर एलओसी पर तैनात जवानों को पेट्रोलिंग के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है। पोस्ट पर तैनाती के दौरान भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। 

यह भी पढ़ें   - आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई तेज, अबतक हुए ये खुलासे, कांग्रेस ने भी दागे सवाल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed