लद्दाख में तैनात सेना का जवान पाया गया कोरोना पॉजिटिव, साथी जवानों की एकांतवास में चल रही निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के एक जवान में कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। जवान लद्दाख स्काउट का है। जवान के पिता हाल ही में ईरान से लौटे थे। वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जवान का इलाज चल रहा है। वहीं उनकी पत्नी, बहन सहित अन्य परिजनों को कोरेंटाइन किया गया है।
Army sources: First positive case of #COVID19 confirmed of an Indian Army jawan (from Ladakh Scouts). Jawan’s father has travel history to Iran. Jawan is being treated while his family including sister&wife have been put in quarantine. Jawan’s father has also tested positive.विज्ञापन— ANI (@ANI) March 17, 2020
लद्दाख में कोरोना पॉजिटिव पाए गए जवान के साथ रहे सेना के जवानों की एकांतवास में निगरानी व जांच चल रही है।
Army sources: Indian Army has quarantined all the soldiers and colleagues of the Ladakh Scouts jawan who has tested positive for #COVID-19 in Ladakh. The jawan was attached to the Ladakh Scouts Regimental Centre in Leh. pic.twitter.com/D8W0do2qfEविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 18, 2020
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोरोना वायरस के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रियों के लिए अर्द्धकुंवारी स्थित प्राकृतिक गर्भजून गुफा को बंद और अटका आरती को संक्षिप्त कर दिया गया है। गुफा के पास श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से दान पत्र लगाकर भक्तों को बाहर से ही कुछ दूरी से दर्शन करने के लिए कहा गया है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अब तक आठ संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। जीएमसी कठुआ में दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कठुआ के लखनपुर में बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को सैनेटाइज किया जा रहा है। उधर, सेना 1000 लीटर विशेष केमिकल दिल्ली से श्रीनगर 18 मार्च को लाने पर सहमत हुई है। स्थानीय प्रशासन ने सेना की चिनार कोर से इसके लिए आग्रह किया था।
लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
वहीं, कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए राजोरी पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि वे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताए गए उपाय का पालन करें और महामारी के खिलाफ राजदूत के रूप में कार्य करें।
पुलिस ने कहा कि किसी स्थान पर चार से अधिक लोगों की बैठक न करें, जो न केवल कोरोना वायरस के खिलाफ रोकथाम के लिए अनिवार्य है, बल्कि धारा 144 के तहत आता है, जो जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर लागू है। नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोना। हाथों को बार-बार सैनेटाइज करें और हाथों से आंखों, नाक और होठों को छूने से परहेज करें। नियमित अंतराल पर गर्म पानी पिएं।
अनावश्यक यात्रा और सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में जाने और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने से बचें और प्रयास करें कि बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न जाएं और घर में ही रहें। कहीं पर भी लोगों की भीड़ इकट्ठा न करें और किसी भी रैलियों में भाग न लें। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन भी न करें। लोगों को सलाह दी गई कि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें।