फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army personnel cast three marriages in jammu

सेना के जवान ने एक के बाद एक कर डाली तीन शादियां

Sun, 29 Nov 2015 09:58 AM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
army personnel cast three marriages in jammu

सैन्य कर्मी के एक के बाद एक तीन शादियां करने का मामला सामने आया है। पहली दो पत्नियों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच करनी चाही तो पता चला कि सैन्य कर्मी ने तीसरी शादी भी कर ली है।

विज्ञापन


यही नहीं, तीनों ही पत्नियों से उसको एक-एक बच्चा है। मामला मीरां साहिब पुलिस स्टेशन का है। यहां पर सैन्य कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह लेह में तैनात है और उसे शनिवार को पुलिस ने जम्मू से पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के पास पहुंची शिकायत में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार मीरां साहिब की रहने वाली महिला ने बताया कि सैन्य कर्मी ने उसके साथ शादी की। यहां दहेज को लेकर विवाद हुआ तो पति ने उसे छोड़ दिया। इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले ही छोड़ रचा ली तीसरी शादी

army personnel cast three marriages in jammu

यह मामला दो साल पहले का है। इसके बाद सैन्य कर्मी ने झज्झर कोटली में एक युवती से शादी की और उसे भी एक साल के बाद छोड़ दिया। महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

दोनों महिलाओं की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि सैन्य कर्मी ने बिश्नाह की रहने वाली एक अन्य युवती से भी शादी की है। यहां उसका 21 दिन का नवजात बच्चा भी है।

आरोपी सैन्य कर्मी राज कुमार के खिलाफ मीरां साहिब पुलिस थाना में धारा 420, 494, 498 ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह सेना की नौकरी बताकर लड़कियों से विवाह कर लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed