फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army man join militant group hizbul shopian kashmir photo viral

जम्मू-कश्मीरः लापता सेना का जवान बना हिजबुल आतंकी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Mon, 16 Apr 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 16 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
army man join militant group hizbul shopian kashmir photo viral
viral photo - फोटो : social media

पिछले कई दिनों से लापता चल रहा सेना का एक जवान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया। आतंकी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि सेना की ओर से फिलहाल इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शोपियां के सफंगगरी का रहने वाला इदरीस सुल्तान सेना की 12 जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) इकाई में कार्यरत था। वो इस समय बिहार में तैनात था और अप्रैल के शुरूआती सप्ताह से वो लापता बताया जा रहा था।
विज्ञापन


रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो वायरल हुई। जिसके अनुसार वो अब आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। वायरल तस्वीर में वो हाथों में एके-47 लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि शोपियां में भारी तदात में युवक भटक कर आतंक की राह पर निकल चुके हैं। सैन्यकर्मी की तस्वीर को लोगों सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
इस मामले में सेना फिलहाल अपने स्तर से जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो सैन्यकर्मी अपने ही इलाके दक्षिण कश्मीर से लापता हुआ था। पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी थी। हालांकि तस्वीर के वायरल होने के बाद ये साफ हो चुका है कि वो अब मुख्यधारा के मार्ग को छोड़ कर आतंक की दुनिया में पैर रखा चुका है। 
 

army man join militant group hizbul shopian kashmir photo viral
Terrorist - फोटो : File Photo
कई पुलिस कर्मी नौकरी छोड़ जा चुके हैं आतंक की राह पर
सेना में भर्ती होने के समय इदरीस बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र था। वह पहला ऐसा सेना या पुलिस का कर्मचारी नहीं है जो आतंक की राह पर गया हो। इससे पहले पुलवामा का नसीर पंडित जोकि जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल था, हिज्ब में शामिल हुआ था।

पुलवामा का राकिब शाह, शोपियां का सैयद नवीद, पुलवामा का जहूर अहमद और शोपियां हेफ्फ का इशफाक अहमद आदि कुछ ऐसे नाम हैं जो पुलिस की नौकरी छोड़ आतंकी संगठनों में शामिल हो गए थे।

सेना के लिए बड़ा नुकसान
अगर सैन्यकर्मी के आतंकी बनने की बात सच साबित होती है तो ये भारतीय सेना के लिए बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। गौरतलब है कि सैन्यकर्मी होने के नाते उसे सेना से जुड़ी कई अहम जानकारियों के साथ ही ट्रेनिंग से जुड़ी बातें पात होगीं जिसे वो आतंकियों से साझा कर सकता है। जिस कारण भविष्य में सेना को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 

शोपियां में आतंकी हमला
शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चौक पर एक पुलिसकर्मी पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसकी पहचान बिलाल अहमद के तौर पर हुई है। इस गोलीबारी में एक नागरिक को भी गोली लगी है। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed