{"_id":"6180e5d75d1e9c5d282aaa5b","slug":"army-launched-search-operation-on-information-of-terrorist-activity-in-gulmarg-sector-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग सेक्टर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना, सेना ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग सेक्टर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना, सेना ने चलाया तलाशी अभियान
Tue, 02 Nov 2021 12:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:46 PM IST
सार
इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट मिले थे। जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन को सेना की 15 जीआरए 15 महार और 5 जाट के जवानों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पर्यटन स्थल के जंगल क्षेत्र में आतंकी मूवमेंट के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन रविवार को शुरू हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस बार कुछ है खास है दिवाली, फूटेगा बूम-370 पटाखा और जलेगी 35-ए फुलझड़ी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
गुलमर्ग सेक्टर के बोटापथरी इलाके और उससे सटे बारामुला के बोनियार इलाके में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट मिले थे। जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन को सेना की 15 जीआरए 15 महार और 5 जाट के जवानों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। चप्पे चप्पे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन