{"_id":"59836ded4f1c1bdb6b8b4746","slug":"army-killed-a-millitant-in-search-operation-at-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर, मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर, मुठभेड़ जारी
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Indian army
- फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसके पास से एक एके-47 राइफल, एसएलआर मैगजीन और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट के जवानों को अनंतनाग जिले के कनेलवां इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इसके बाद सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट, 40वीं और 90वीं बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी के द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
भारी घेराबंदी के बीच आतंकियों को सरेंडर करने के लिए ललकारा गया तो दूसरी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान सेना द्वारा अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है, जानकारी के मुताबिक सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है।
विज्ञापन