फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army help of people affected by Pakistani shelling in jammu kashmir

पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों की सेना ने की मदद, तीन लोगों की मौत और कई मकान हुए थे क्षतिग्रस्त

Tue, 14 Apr 2020 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Army help of people affected by Pakistani shelling in jammu kashmir
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान व कार - फोटो : साकिब नबी

पाकिस्तानी सेना की गोलबारी से प्रभावित विलगाम के तुमना और हछामर्गी गांवों में लोगों की मदद के लिए सेना के जवान पहुंचे। प्रभावित लोगों को राशन, कंबल और नकदी बांटी गई। लोगों ने सेना के इस कदम की सराहना की। साथ ही मांग भी कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले के विलगाम में रविवार को हुई पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में आठ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। गोलाबारी में एक मकान पूरी तरह तबाह हो गया जबकि कुछ मकानों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान करीब 9 लोग घायल हुए थे जिनमें से 2 को श्रीनगर के स्किम्स रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि विलगाम बटालियन ने प्रभावित लोगों में करीब 1 लाख नकद राशि और करीब 50 हजार रुपये के कपड़े, कंबल और बर्तन आदि बांटे। खाने-पीने का सामान भी दिया गया। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से भी करीब 52 हजार रुपये और 10 हजार रुपये का समान लोगों में बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी रोकने को ठोस कदम उठाएं
प्रभावित लोगों ने गोलाबारी पर रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। एक स्थानीय निवासी इरशाद अहमद कटारिया ने बताया कि जब कभी भी भारत-पाकिस्तान के बीच गोलाबारी शुरू होती है तो पाकिस्तान हमारे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाता है। इसमें जान-माल का नुकसान उठाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed