{"_id":"5b71b66542c79267a67ca7ca","slug":"army-foils-infiltration-bid-in-kupwara-jammu-kashmir-one-soldier-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
LOC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार दोपहर को सीजफायर उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधर सेक्टर में सेना की पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें एयरलिफ्ट कराकर 92 बेस हॉस्पिटल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहीद जवान पुष्पेन्द्र सिंह 20 जाट बटालियन के थे। पाकिस्तान की तरफ से दोपहर 3:30 बजे स्नाइपर शॉट किए गए। यह हमला सेना की एलओसी पर मोजूद पोस्ट पर किया गया। सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए यह सीजफायर किया गया था। जिसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी फायरिंग कर घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला था।
600 आतंकी घुसपैठ की फिराक में सीमा पर
गत दिनों इंटेलिजेंस एजेंसीज ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।