{"_id":"2f2f5e7e3b1384f487943f9fb2483ced","slug":"army-created-bunkers-and-posts-on-amarnath-yatra-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्राः सेना ने बनाए बंकर और चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्राः सेना ने बनाए बंकर और चौकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सेना ने शुक्रवार को अपने बंकर बना लिए। इसके साथ भगवती नगर चौथे पुल पर चौकियां भी स्थापित कर ली हैं। जवानों ने मोर्चा संभाल लिया गया है। राज्य पुलिस ने भी सुरक्षा के ठोस प्रबंध कर दिए गए हैं।
यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के मद्देनजर मेटल डिक्टेटर लगा दिया गया है। यात्री निवास से जुड़े लोगों को आने जाने की अनुमति है। चौथे पुल पर करीब चार पोस्ट बनाई गई हैं।
हर साल की तरह से यात्रा इसी रास्ते से गुजरेगी। श्री अमरनाथ यात्रा को मात्र चार दिन बाकी बचे हैं। जम्मू के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर साधुसंतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा में कोई भी कमी न रहे, इसलिए उच्चाधिकारियों ने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने देने के लिए सक्रिय किया है। सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर लिया गया है। यात्री निवास में कंट्रोल रूम से सारी व्यवस्था को मॉनिटर किया जाएगा।