फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief Narwane said India is exporting medicines to world, but Pakistan is exporting terrorism

भारत दुनिया को दवाइयां निर्यात कर रहा है और पाकिस्तान आतंकवादः सेना प्रमुख

Fri, 17 Apr 2020 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Army Chief Narwane said India is exporting medicines to world, but Pakistan is exporting terrorism
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि दुनिया कोरोना वायरस को मात देने में जुटी हुई है। भारत दुनिया की मदद करते हुए दवाइयां निर्यात कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आतंकवाद का एक्सपोर्ट करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि सेना प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी कि आज उन्होंने विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को कश्मीर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान कहा कि कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत हुई है। घाटी में हर हाल में शांति व्यवस्था को बहाल रखना है। इसके लिए सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना प्रमुख को चिनार कोर के कमांडर ने घाटी में सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया। साथ ही एलओसी पर सुरक्षा हालात और पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के बारे में जानकारी दी। बताया कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दुश्मनों की नापाक हरकतों को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों को लगातार सतर्क जवान नाकाम बना रहे हैं। 
 

सेना प्रमुख ने कहा कि घाटी में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से नतीजा सकारात्मक रहा है। इसके साथ ही सेना ने कोरोना के प्रसार को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बाद उन्होंने 92 बेस अस्पताल का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल की। सैन्य अस्पताल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह घाटी की जीवनरेखा है। यहां के डाक्टर और स्टाफ ने बेहतर काम किया है। 


उन्होंने सिविल सोसाइटी के सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू भी थे। सूत्रों का कहना है कि सेना प्रमुख दौरे के दूसरे दिन एलओसी पर फारवर्ड पोस्ट का भी दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed