{"_id":"59074b944f1c1b3651442203","slug":"army-chief-general-vipin-rawat-reaches-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LoC पर तनाव के बीच कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर तनाव के बीच कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी.
Updated Tue, 02 May 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख
- फोटो : ADGPI-Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत घाटी के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार की शाम श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने कुपवाड़ा जिले के पंजगाम का दौरा कर गत वीरवार को सैन्य ठिकाने पर हुए आतंकी हमले और मुठभेड़ की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
इसके साथ ही एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। सेना प्रमुख को घाटी के हालात के बारे में भी सेना कमांडरों ने जानकारी दी। सेना प्रमुख को घाटी के हालात तथा कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए हाल के दिनों में हुई घटनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बताया गया कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा ग्रिड को काफी मजबूत किया गया है। जवानों को सतर्क रहने के साथ ही घुसपैठ रोकने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा हमले में घायल जवानों से की मुलाकात
सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचे सेना प्रमुख
- फोटो : File Photo
सेना कमांडरों ने इन सबके अलावा सद्भावना के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। सेना प्रमुख ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय से ही किसी भी आपरेशन को सफल बनाया जा सकता है।
सेना प्रमुख ने सेना के बेस अस्पताल का भी दौरा कर कुपवाड़ा हमले में घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने इनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू भी साथ थे।
सेना प्रमुख ने सेना के बेस अस्पताल का भी दौरा कर कुपवाड़ा हमले में घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने इनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू भी साथ थे।