फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army Chief General Manoj Mukund Naravane visited Headquarters Northern Command at Udhampur, JK

दुश्मन की नापाक हरकत का जवाब देने को रहें तैयार: सेना प्रमुख

Thu, 23 Jan 2020 07:36 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General Manoj Mukund Naravane visited Headquarters Northern Command at Udhampur, JK
सेना प्रमुख मुकुंद नरवाने पहुंचे उधमपुर - फोटो : ANI

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने वीरवार को राजोरी जिले में एलओसी के फारवर्ड पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुश्मन की नापाक हरकत का जवाब देने के लिए हर वक्त तैयार रहने की हिदायत दी। जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा दुश्मनों की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने उप राज्यपाल जीसी मुर्मू से भी राजभवन में मुलाकात कर सुरक्षा हालात पर चर्चा। इस दौरान उप राज्यपाल ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सेना तथा अन्य सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की। 
विज्ञापन


सेना प्रमुख को एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों के बारे में सैन्य कमांडरों ने जानकारी दी। बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। घुसपैठ रोकने के लिए की गई तैयारियों तथा सीजफायर उल्लंघन का जवाब देने के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख ने अवाम की मदद के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इसके साथ ही एलओसी पर तैनात जवानों से संवाद के क्रम में उन्होंने उनके समर्पण को सराहा।

सेना प्रमुख के साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी थे। दो दिवसीय दौरे पर सेना प्रमुख वीरवार की शाम उत्तरी कमान पहुंचे थे। उन्होंने उत्तरी कमान के साथ ही नगरोटा स्थित 16वीं कोर मुख्यालय का भी दौरा किया।


बता दें कि भारतीय सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पीओके को भारत में शामिल कराने की बात कही थी। साथ ही चीन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में किए जा रहे सैन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार को लेकर कहा था कि हम उत्तरी सीमा पर उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि अगर संसद आदेश देगी तो हम पीओके को भारत में शामिल करने के लिए उचित कार्रवाई करेंगे। 



उन्होंने पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात और कश्मीर में छद्म युद्ध से मुकाबला कर रहे सैनिकों को चौबीस घंटे सतर्क रहने को कहा था। इसके साथ उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि उनकी विभिन्न जरूरतों को किसी भी कीमत पर पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed