फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army chief general bipin rawat will reach laddakh on sunday

चीन से तनातनी के बीच रविवार को लद्दाख पहुंचेंगे सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत

Sat, 19 Aug 2017 11:22 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 19 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
army chief general bipin rawat will reach laddakh on sunday
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत - फोटो : फाइल फोटो

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत रविवार से तीन दिवसीय यात्रा पर लद्दाख जा रहे हैं। दोकलम ट्राई जंक्शन पर चीन के साथ चल रही तनातनी के मद्देनजर वह लद्दाख सेक्टर में सीमा पर तैनाती और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ सैन्य ऑपरेशनल विषयों पर बातचीत होगी। इसी सेक्टर में स्थित पैंगॉग झील से गुजरने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 15 अगस्त को चीनी सेना भीतर घुस आई थी।

विज्ञापन


उन्हें भगाने की कवायद में दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। सेना के सूत्रों के मुताबिक, अगले तीन महीने में चीन की ओर से ऐसी घुसपैठ की कोशिश होती रहेगी। नवंबर से शुरु होने वाली ठंड के बाद ही चीन की उकसाने वाली हरकतें रुकेंगी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की कोशिश रहेगी कि छोटी मोटी घुसपैठ की घटना गंभीर रूप नहीं ले। सेना की कोशिश रहेगी कि छोटी मोटी घुसपैठ की घटना गंभीर रूप नहीं ले।  
विज्ञापन


15 अगस्त की घटना के बाद इसी सेक्टर के चुसूल में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों ने फ्लैग मीटिंग की थी। इसमें एलएसी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने रखने के उपायों पर विचारों का आदान प्रदान हुआ। सूत्रों ने बताया कि लद्दाख सेक्टर में कई ऐसी जगहें हैं जहां चीनी सैनिक अक्सर घुसपैठ कर भारतीय सेना को उकसाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed