फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army chief general bipin rawat visits loc posts in jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख, बोले दुश्मनों की नापाक हरकत का दें मुंहतोड़ जवाब

Sun, 15 Jul 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Army chief general bipin rawat visits loc posts in jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर पहुंचे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एलओसी पर जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी। उन्होंने इस दौरान दुश्मनों की हर गतिविधियों पर बारीक नजर रखने तथा किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी। उन्होंने जवानों से मिलकर उनका हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

 
दौरे के दौरान सैन्य कमांडरों ने एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों तथा मौजूदा सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। बताया कि सुरक्षा ग्रिड को काफी मजबूत किया गया है। एलओसी पर हर गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सतर्कता भी बढ़ाई गई है। सेना प्रमुख ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की ओर से एसओपी का पालन किए जाने के बाबत भी समीक्षा की।
विज्ञापन

 
उन्होंने दुश्मनों से निपटने की चुनौतियों का सामना कर रहे जवानों की प्रशंसा की। साथ ही उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी से आपसी समन्वय बनाने तथा प्रतिबद्धता के साथ काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उनके साथ नार्दर्न कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी थे। जीओसी व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल सरनजीत सिंह, जीओसी क्रास्ड स्वार्ड डिवीजन मेजर जनरल एमके मागो ने सुरक्षा तैयारियों की सेना प्रमुख को जानकारी दी।

 
एक सप्ताह में पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से दो जवान घायल
पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से एक सप्ताह में दो जवान घायल हो गए हैं। शुक्रवार को एलओसी पर पलांवाला स्थित केरी सेक्टर की लालेयाली पोस्ट पर गश्त के दौरान पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से जवान राज सिंह घायल हो गया था। उसे कमान अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले सात जुलाई को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एक जवान घायल हो गया था। इस वर्ष पाकिस्तानी गोलाबारी में 52 लोग मारे गए। इसमें 24 सुरक्षा बल के जवान हैं। कई लोग घायल भी हुए। एलओसी तथा आईबी पर 1250 बार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इस वर्ष अब तक हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed