फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army chief general bipin rawat reaches loc

एलओसी पर पहुंचे अार्मी चीफ जनरल विपिन रावत, सेना को दिए तैयार रहने के निर्देश

Fri, 28 Jul 2017 07:54 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 28 Jul 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
army chief general bipin rawat reaches loc
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को एलओसी के फारवर्ड इलाकों का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों को सतर्क रहने तथा हर वक्त तैयार रहने को कहा। दुश्मनों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


जनरल रावत शुक्रवार सुबह व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने राजोरी तथा अखनूर सेक्टर का दौरा कर एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्हें एश आफ स्पेड्स तथा क्रास्ड स्वार्ड्स डिवीजन के जीओसी ने एलओसी पर किए गए सुरक्षा इंतजाम तथा घुसपैठ रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने फारवर्ड पोस्टों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए सेना की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना। उन्होंने काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हर हाल में घुसपैठ रोकी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों को हर स्थिति से मुकाबले को तैयार रहने के निर्देश

army chief general bipin rawat reaches loc
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत - फोटो : फाइल फोटो

एलओसी पर तैनात जवानों से भी उन्होंने बातचीत की। जवानों की हौसला आफजाई करते हुए उन्होंने जवानों को हर वक्त सतर्क रहने तथा किसी भी स्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा। एलओसी पर बिल्कुल पैनी निगाह रहनी चाहिए।

दुश्मन की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने एलओसी पर तैनात जवानों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही जवानों से कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।

ज्ञात हो कि इससे पहले अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग जिले में हुए हमले के बाद उन्होंने घाटी का दौरा कर सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed