फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army carry out search operation in pulwama

पंचों को धमकी, सेना ने शुरू की आतंकियों की तलाश

Tue, 02 Sep 2014 04:25 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
army carry out search operation in pulwama

चुनावों से पहले पंचायती नुमाइंदों को धमकी के बाद श्रीनगर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने चौकसी कड़ी कर दी है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन


पुलवामा जिले के कई इलाकों में बीते दिनों पंचायती सदस्यों के खिलाफ धमकी भरे पोस्टर पाए गए थे। इनमें पंचायती सदस्यों को पदों से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। साथ ही धमकी गई थी कि ऐसा न करने वह खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


इन पोस्टरों के पाए जाने के बाद से जिले में सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं और आतंकी मनसूबों को विफल करने को तैयार हैं। इस लिहाज से सुरक्षा बल व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमलों के कारण एजेंसियां चौकस

army carry out search operation in pulwama

पुलवामा जिले के एसपी तेजिंदर सिंह के अनुसार ये तलाशी अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे हैं। खासकर इलाके के पंचायती सदस्यों के लिए। अधिकारी का यह भी कहना था कि जबसे जिले में धमकी भरे पोस्टर मिले हैं, तबसे अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है।

पिछले माह सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमलों के कारण भी सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिले में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान और इलाकों की घेराबंदी एक सामान्य दिनचर्या बन चुकी है।

पिछले एक सप्ताह से सुरक्षा बल पुलवामा जिले के राहमू, फ्रसीपुरा, गूसु, जाडूरा, कामरीजिपुरा और चोंतवारी इलाकों में लगातार तलाशी अभियान जारी किए हैं।

गांव में छ‌िपने की फिराक में आतंकी

army carry out search operation in pulwama

यह अभियान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सेना और सीआरपीएफ बल साझा रूप में चला रही है।

सेना के एक अधिकारिक सूत्र के अनुसार आतंकी गांवों में हमले कर इन इलाकों में पनाह लेने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह आतंकियों के मंसूबों को विफल बना ऐसा नहीं होने देंगे।

अधिकारी ने यह भी कहा कि वह बीते दिनों हमलों को फिर नहीं दोहराने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed