{"_id":"60af44078ebc3e6e7e647078","slug":"army-came-forward-to-help-transgender-community-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदूत: सेना से मिली मदद पर किन्नर समाज ने कहा- ऐसा पहली बार हुआ जब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदूत: सेना से मिली मदद पर किन्नर समाज ने कहा- ऐसा पहली बार हुआ जब...
Thu, 27 May 2021 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 May 2021 12:32 PM IST
सार
कश्मीर घाटी में कोरोना महामारी की मार से किन्नर समाज भुखमरी के कगार पर है। दो वक्त की रोटी के लिए जूझते इस तबके की सहायता के लिए सेना ने हाथ बढ़ाया है। एक स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर सेना ने किन्नरों के बीच खाने पीने का सामान और कोरोना से बचाव की सामग्री बांटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की 15वीं कोर ने स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर किन्नर समाज से जुड़े करीब 100 लोगों को मुफ्त खाने पीने का सामान और कोरोना के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बांटी। हाबला नाम के एक किन्नर के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ने उनके बारे में सोचा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर किन्नरों को सरकार जमीन देती है, मासिक पेंशन देती है और अन्य सुविधाएं देती है, लेकिन इस जगह पर पर अगर किराया न दें तो घर से निकाला जाता है। फिर बिजली का बिल न दें तो बिजली काट दी जाती है। ऐसे में कुछ किन्नर गलत काम भी करने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें एक कम्युनिटी हॉल दिया जाए, जहां वह एक दूसरे से मिल सकें। उन्होंने मांग की कि किन्नरों के लिए एक अलग वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया जाए, ताकि उन्हें कहीं और न जाना पड़े और ताने न सुनने पड़ें। बता दें कि 2011 की जनगणना के अनुसार जम्मू-कश्मीर में किन्नरों की जनसंख्या करीब चार हजार से अधिक है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी
यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाया दर्द: जम्मू में लटके 4000 ऑपरेशन, 19 अप्रैल से बंद है सर्जरी