फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army, BSF and CRPF have geared up for safe and fear-free Amarnath Yatra

Jammu News: सुरक्षित और भय मुक्त अमरनाथ यात्रा के लिए सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने कसी कमर

विज्ञापन
Army, BSF and CRPF have geared up for safe and fear-free Amarnath Yatra
सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने आगामी अमरनाथ यात्रा की व्यापक तैयारियों का जायजा लेने के लिए
जम्मू। अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और भय मुक्त बनाने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ-साथ सेना और अर्धसैनिक बलों ने भी कमर कस ली है। इस कड़ी में सेना प्रमुख, बीएसएफ और सीआरपीएफ के महानिदेशक ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें कीं।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जम्मू स्थित भगवती नगर स्थित यात्री निवास का दौरा किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ सीआरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले डीजी सीआरपीएफ ने अमरनाथ यात्रा से पहले अपने बल की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के जम्मू सेक्टर मुख्यालय में बैठक की। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बुधवार को डीजी ने घाटी का दौरा किया था। वहां सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ डीजी ने दलजीत सिंह चौधरी ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा को लेकर बल की तैयारियों पर चर्चा की।


सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट का किया दौरा
थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया। सीमा पर सैनिकों की परिचालन तैयारियों का आकलन किया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए जनरल द्विवेदी ने सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति अनुकूल बने रहने के महत्व पर भी बल दिया। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सीमाओं पर परिचालन गतिशीलता के बारे में जानकारी दी। सेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed