फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army began vehicles trail at leh ladakh kargil

लेह-लद्दाख, कारगिल के लिए सेना का ट्रायल शुरू

Sun, 28 Jun 2015 12:49 AM IST
रितेश गुलेरिया /अमर उजाला, कुल्लू
रितेश गुलेरिया /अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 28 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
army began vehicles trail at leh ladakh kargil

कुछ दिन बाद अब सेना का काफिला चीन से सटे लेह-लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक पहुंच पाएगा। बर्फबारी के चलते यह सड़क पिछले छह माह से बंद थी। बीआरओ ने 13 जून को सड़क को बहाल कर दिया था, लेकिन, सेना ने हाल ही में इस मार्ग पर ट्रायल के लिए अपने वाहनों को भेजा है। ट्रायल सफल होता है तो सेना का काफिला इस मार्ग से चीन और पाकिस्तान की सीमा के लिए रवाना हो जाएगा।

विज्ञापन


सेना के लिए रसद भी इसी मार्ग से भेजी जाती है। ट्रायल की पुष्टि बीआरओ के 38 टीआरएफ दीपक प्रोजेक्ट के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने की है। उल्लेखनीय है कि देश की सुरक्षा की दृष्टि से 485 किमी लंबा मनाली-लेह मार्ग अति महत्वपूर्ण है। कारगिल युद्ध के दौरान भी यह मार्ग सेना के लिए अहम रहा था। इस मार्ग से भारी मात्रा में सेना के लिए रसद सीमा तक पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि चीन भी लेह लद्दाख की ओर से कई बार घुसपैठ कर चुका है। कर्नल केपी राजेंद्र ने कहा कि अभी सेना के वाहन मनाली-लेह मार्ग पर ट्रायल के रूप में चल रहे हैं। कहा कि सेना की ओर से इस मार्ग पर जो भी कमी बताई जा रही है, उसे दूर किया जा रहा है। जैसे ही ट्रायल पूरा होगा, सेना की कानवाई यहां से जाना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed