फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army Retaliating on LOC - Pakistan firing on LOC

'पीछे नहीं हटेंगे, दुश्मन से आखिर तक लड़ेंगे'

Fri, 10 Oct 2014 07:39 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Retaliating on LOC - Pakistan firing on LOC

पाकिस्तान की ओर से गांव और ग्रामीणों को टारगेट बनाकर उन्हें निशाना बनाने पर जवानों ने इसे बुजदिली करार दिया है। उन्होंने कहा कि बार्डर पर जवान इसलिए तैनात किए जाते हैं कि वे लोग अपने लोगों के जानमाल की हिफाजत कर सके, लेकिन ऐसे हालात बहुत कम बार पैदा होते हैं कि सिविलियन को निशाना बनाए जाए।

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से ऐसा करके बुजदिली का सबूत दिया जा रहा है। ऐसा कहना है कि जीएमसी में घायल अवस्था में पहुंचे बीएसएफ के जवानों का। उत्साह से भरे जवानों ने ‘हथियार ही उनकी जात है और हथियार ही उनकी पत्नी’ कहते हुए साफ किया है कि वे अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगे। दुरुस्त होने पर दोबारा मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन

'बुजद‌िल है पाकिस्तानी सैन‌िक'

Indian Army Retaliating on LOC - Pakistan firing on LOC

एसएच वे, बीएसएफ पोस्ट पर हुई गोलाबारी में घायल होकर जीएमसी रेफर किए गए कांस्टेबल इरफान खान (निवासी गांव गोकिका, तहसील कोट कासिन, जिला अलवर राजस्थान)का कहना है कि उन्होंने बीएसएफ ज्वाइन करते समय ही हथियार से बंधन स्थापित कर लिया था।

उसे ही अपनी जात और पत्नी स्वीकार करके अब तक मोर्चा संभाला और भविष्य में भी संभाले रखेंगे। उन्होंने बताया कि उनके बंकर में बम गिरा था, जिसमें उनके समेत दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने गांवों को रेंज में लेकर टारगेट बनाने पर पाकिस्तान को बुजदिली करार दिया है।

ठीक होते ही फ‌िर से सीमा पर जाने की तैयारी

Indian Army Retaliating on LOC - Pakistan firing on LOC

कांस्टेबल इरफान खान उन्होंने कहा कि उनकी दाई टांग पर गंभीर घाव हुआ। बावजूद उनमें उत्साह कम नहीं हुआ है। वह दुरुस्त होने पर दोबारा से सीमा पर जाना चाहते हैं।

उधर, गांव माजरी, जिला झज्झर, हरियाणा निवासी हेड कांस्टेबल बजिंद्र सिंह भी उत्साह से भरे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की हरकत पर दुख जताया और कहा कि गांवों, लोगों, माल मवेशी को निशाना बनाना एक जवान की भूमिका में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed