{"_id":"5f12dbd68ebc3e638045fe52","slug":"army-and-air-force-on-lac-rajnath-singh-reviews-security-arrangements-on-lac-meets-military-commanders-and-reviews","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसी पर सेना के पराक्रम का प्रदर्शन, राजनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जवानों संग पी चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएसी पर सेना के पराक्रम का प्रदर्शन, राजनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जवानों संग पी चाय
Sat, 18 Jul 2020 04:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
पैरा ड्रापिंग अभ्यास का जायजा लेते रक्षामंत्री राजनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एलएसी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। चीन की नापाक हरकत का जवाब देने के लिए ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जाना। संयुक्त अभ्यास के दौरान थल सेना और वायु सेना का दमखम भी देखा। सेना के टॉप कमांडरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री लेह एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे पहुंचने के बाद सीधे फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय गए। जहां उन्हें कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने लद्दाख से सटी एलएसी पर मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। साथ ही चीन की ओर से किसी भी नापाक हरकत का जवाब देने के लिए क्या ऑपरेशनल तैयारियां हैं, उससे भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद रक्षा मंत्री करीब 9 बजे सीडीएस बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के साथ लेह से करीब 25 किलोमीटर दूर स्टाकना व्यू पहुंचे जहां उन्होंने सेना और वायुसेना के संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों का पराक्रम और दमखम देखा।
विज्ञापन
सेना और वायुसेना के जवानों ने आपसी तालमेल का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना के टी-90 टैंक और वायुसेना के एमआई-17 और अपाचे हेलीकाप्टरों ने अपना दमखम दिखाया। सेना के पैरा ट्रूूपर्स ने पैरा ड्रॉपिंग पेश की। ड्रिल के दौरान लद्दाख स्काउट्स ने भी एक विशेष ड्रिल दिखाई।
जवानों संग पी चाय, बढ़ाया हौसला
संयुक्त अभ्यास के बाद रक्षा मंत्री ने जवानों से भी बातचीत की। इसके बाद रक्षा मंत्री एलएसी के करीब पैंगोंग-सो झील के पास स्थित लुकुंग पोस्ट पर तैनात जवानों से मुलाकात करने पहुंचे। वहां उन्होंने सेना और आईटीबीपी के जवानों को संबोधित कर उनसे मुलाकात की और हौसला बढ़ाया। एलएसी पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। सैनिक देश की आन-बान और शान हैं। समय समय पर आपके द्वारा की जाने वाली कार्रवाईयों पर समस्त भारत वासियों को गर्व है। रक्षामंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनके साथ चाय भी पी।
एलएसी पर लगातार पेट्रोलिंग करते रहे लड़ाकू विमान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह में जितनी देर रहे उस दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमान लगातार श्रीनगर एयरबेस से एलएसी पर पेट्रोलिंग के लिए उड़ान भरते रहे। वे सुबह करीब आठ बजे वायुसेना के विशेष विमान से लेह के कुशोक बकुला रींपोचे एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर, एमपी जमांग सेरिंग नामग्याल के साथ सेना की फायर एंड फ्यूरी (14 कोर) के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।