{"_id":"68b8028e6b469bfd1c0044c4","slug":"army-airlifted-a-pregnant-woman-trapped-in-heavy-rain-and-landslide-district-administration-conducted-rescue-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: भारी बारिश में फंसी गर्भवती महिला को सेना ने एयरलिफ्ट कर बचाया, जिला प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: भारी बारिश में फंसी गर्भवती महिला को सेना ने एयरलिफ्ट कर बचाया, जिला प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Wed, 03 Sep 2025 02:26 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:26 PM IST
सार
सांबा जिले के सुम्ब ब्लॉक में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से फंसी एक गर्भवती महिला को सेना ने एयरलिफ्ट कर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन और सेना के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन से महिला की जान बचाई गई, अब उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
भारी बारिश और भूस्खलन में फंसी गर्भवती महिला को सेना ने किया एयरलिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों में सड़क संपर्क टूटने से कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। इसी दौरान सुम्ब ब्लॉक के दगेतर गांव से एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, जिसके बाद प्रशासन और भारतीय सेना ने मिलकर एक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के कारण गांव तक रास्ता पूरी तरह बंद था। ऐसे में महिला की जान बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सेना से मदद मांगी। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, सेना ने तत्परता दिखाते हुए चॉपर की मदद से महिला को एयरलिफ्ट किया।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने महिला को सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
महिला के पति और परिवारजनों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और भारतीय सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा, अगर समय रहते मदद नहीं मिलती, तो हम अपनी पत्नी और बच्चे को खो सकते थे। हम सभी अधिकारियों और जवानों के शुक्र गुजार हैं।