फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arms recovered from Gulmarg Sector kashmir

जम्मू-कश्मीरः गुलमर्ग सेक्टर से हथियारों का जखीरा बरामद

Thu, 02 Nov 2017 10:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 02 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
arms recovered from Gulmarg Sector kashmir
हथियार बरामद - फोटो : AMAR UJALA

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में सेना ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। यहां से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को गुलमर्ग सेक्टर की आशा पोस्ट पर तैनात सेना की 19 महार रेजिमेंट के जवानों ने टंगमर्ग के द्रंग इलाके के कुठ्याली डोक के जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया।

विज्ञापन


यह इलाका पीरपंचाल का है जो जम्मू क्षेत्र के पुंछ और पीओके के साथ लगता है। आशंका जताई जा रही है कि यह हथियार नए घुसपैठ करने वाले आतंकियों के लिए वहां छिपाकर रखे गए होंगे।बरामद हथियारों को टंगमर्ग पुलिस के हवाले कर दिया गया। इन हथियारों में 1 एके-47 राइफल, 1 पिस्तौल, 3 हैंड ग्रेनेड, 6 वायरलेस सेट, 1 यूबीजीएल थ्रोअर, 1 यूबीजीएल, 28 शैल, 142 गोलियां, 1 एलएमजी गोली, जेएंडके लश्कर तोइबा स्टैंप, डिस्ट्रिक्ट कमांडर लश्कर स्टैंप, 1 सोलर पैनल, 1 वॉकी टॉकी, 107 एके-47 गोलियां आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed