फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arms including 9 IEDs recovered in Reasi terrorist associate arrested in Bandipora

Anti Terror Ops: रियासी में 9 IED, 3 पिस्टल समेत हथियारों की खेप बरामद, बांदीपोरा में आतंकी मददगार गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 12:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 May 2024 12:16 PM IST
सार

रियासी में पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। उधर, बांदीपोरा में रविवार को आतंकी मददगार पकड़ा गया है। उसके पास से पिस्टल और गोलियों की खेप भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
arms including 9 IEDs recovered in Reasi terrorist associate arrested in Bandipora
रियासी में मिली हथियारों की खेप - फोटो : पुलिस

विस्तार

जम्मू कश्मीर में चुनाव की तैयारियों के बीच सुरक्षाबलों को दो जगहों पर आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जम्मू संभाग के जिला रियासी में नौ आईईडी, तीन पिस्टल समेत हथियारों की खेप बरामद की गई है। कश्मीर घाटी के बांदीपोरा में हथियारों के साथ आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान होने जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच दो जगहों पर आतंकी साजिश को विफल किया गया है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के जिला रियासी में रविवार सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। जिले के माहोर क्षेत्र के कोट बुद्धन वन क्षेत्र से बड़ी हथियारों की खेप बरामद हुई है। मौके से 9 आईईडी, तीन पिस्टल, तीन मैगजीन, 20 पिस्टल की गोलियां, एक किलो के करीब बारूद, 15 एक 47 की गोलियां, व अन्य सामग्री बरामद की गई है। टीम ने आसपास के इलाके की घेराबंद कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

arms including 9 IEDs recovered in Reasi terrorist associate arrested in Bandipora
हथियारों के साथ आतंकी मददगार गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार को आतंकी मददगार पकड़ा गया है। उसके पास से पिस्टल और गोलियों की खेप भी जब्त की गई है। श्रीनगर लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान होने जा रहा है। इसके लिए घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बांदीपोरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक संयुक्त अभियान में भारतीय सेना, बांदीपोरा पुलिस और सीआरपीएफ ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन पेठकोटे में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच की चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed