फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arjun Meghwal said Many sites of Jammu and Kashmir can become world heritage

अर्जुन मेघवाल ने कहा: विश्व धरोहर बन सकती हैं जम्मू-कश्मीर की कई साइटें, पंचैरी में खुलेगा संग्रहालय

Thu, 16 Sep 2021 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर-जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर-जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Sep 2021 12:19 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जनता की समस्या को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Arjun Meghwal said Many sites of Jammu and Kashmir can become world heritage
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कई धरोहर स्थल वर्ल्ड हेरिटेज बन सकते हैं। उधमपुर दौरे पर आए केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बुधवार को पंचैरी में कार्यक्रम के दौरान पंचैरी में संग्रहालय और लाइब्रेरी खोलने का एलान किया। वहीं उधमपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई अन्य जगहों पर भी संग्रहालय खोले जा सकते हैं। कई साइटों को विश्व धरोहर की श्रेणी में लाया जा सकता है। पुरातत्व विभाग इसके लिए निश्चित रूप से काम करेगा। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जनता की समस्या को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान अधर में लटकी परियोजनाओं को समझा जा रहा है और इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट मंत्रालय में जमा की जाएगी। इससे परियोजनाओं के काम में तेजी आएगी और अगर कोई परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी है तो उसको शुरू करने में मदद मिलेगी है। लोगों की बिजली, पानी की मूलभूत समस्याओं को भी सुना जा रहा है और इनको पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया। दौरे के दौरान कई सांस्कृतिक मंत्रालय से संबंधित समस्याओं और मांगों को रखा गया है। मोदी जी के नेतृत्व में इसके लिए काम में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्कृति के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों को पेंशन की होगी कोशिश

पुरातत्व विभाग जम्मू-कश्मीर के प्राचीन स्मारकों के संरक्षण के लिए विशेष तौर पर प्रयास करेगा।  सरकार की तरफ से चित्रकला, संगीत के विकास के साथ कलाकारों को भी लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। आज भी कलाकारों से बात कर समस्याओं को सुना है। इनको पेंशन सहित कई तरह की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed