{"_id":"5d50f5e28ebc3e6cd406116e","slug":"argument-centring-on-bjp-between-omar-abdullah-and-mehbooba-mufti-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नजरबंदी के दौरान भिड़े उमर और महबूबा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः नजरबंदी के दौरान भिड़े उमर और महबूबा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
Mon, 12 Aug 2019 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में एक और नया मोड़ आया है। वैसे तो पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) लंबे अर्से से राजनीतिक दुश्मन रहे हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में सेना की अतिरिक्त तैनाती के बाद से दोनों दलों में नजदीकियां हुई थीं। इसके बाद अनुच्छेद 370 हटने पर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नजरबंदी के दौरान ही पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती और नेकां उपप्रधान उमर अब्दुल्ला के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों नेताओं को अलग-अलग करना पड़ा। इस कहासुनी की वजह ये थी कि दोनों नेता एक-दूसरे पर घाटी में बीजेपी को लाने व फलने-फूलने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
गुलशन कुमारः जब वैष्णो देवी के भक्त ने अंडरवर्ल्ड से कहा- पैसे न दूंगा, माता के दर पर भंडारा कराऊंगा
इसी दौरान उमर अब्दुल्ला ने मुफ्ती मोहम्मद सईद पर भाजपा से 2015 और 2018 में गठबंधन करने का ताना जड़ा। इसके बाद तो दोनों के बीच भयंकर वाक-युद्द छिड़ गया। महबूबा मुफ्ती ने उमर को भी उनके दादा शेख अब्दुल्ला को भी 1947 में जम्मू-कश्मीर के विलय के लिए जिम्मेदार ठहराया। नतीजन दोनों को अलग-अलग करना पड़ा।
महबूबा ने उमर पर वार करते हुए उन्हें याद दिलाया कि उनके पिता फारूक अब्दुल्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गठबंधन किया था। अधिकारियों का तो कहना यह भी है कि उस दौरान आप जूनियर मिनिस्टर फॉर एक्सटरनल अफेयर थे।
जम्मू-कश्मीरः आज कुछ ऐसे हैं घाटी के हालात, बहुत कुछ बयां कर रही हैं यह 10 तस्वीरें, यही है सच