फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   APS Akhnoor won Women's Hockey Championship title

एपीएस ने जीता महिला हाकी चैंपियनशिप का खिताब

Thu, 23 Oct 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 23 Oct 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
APS Akhnoor won Women's Hockey Championship title

स्टेडियम इलेवन ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एपीएस अखनूर को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देकर तीसरी सीनियर महिला हाकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और सीधे मुकाबले में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


हाकी जम्मू-कश्मीर की ओर से बुधवार को केके हक्कू स्टेडियम पर करवाए गए खिताबी मुकाबले में स्टेडियम इलेवन के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर जोरदार आक्रमण जारी रखे। मैच के तीसरे ही मिनट में बलजीत कौर ने शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी जोश दिखाया और मैच के 18वें मिनट में चित्रा बहादुर ने शानदार गोल ठोककर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


इस गोल के बाद टीम के खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक गोल से प्रतिद्वंद्वियों पर आखिर तक दबाव बनाए रखा। मैच के 25वें मिनट में जगजीत कौर ने सामने वाली रक्षापंक्ति को भेदते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी टीम के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 41वें मिनट में बलजीत कौर ने शानदार मूव बनाते हुए टीम की ओर से चौथा और अपना दूसरा गोल ठोककर टीम को 4-0 से बढ़त दिलाई। इसके ठीक दो मिनट बाद पूजा ने 43वें मिनट में शानदार गोल ठोककर टीम को 5-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि इस बीच अखनूर के खिलाड़ी कई बार बाल को लेकर गोल पोस्ट तक पहुंचे, मगर वे स्टेडियम इलेवन की रक्षापंक्ति को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके।



मैच के 57वें मिनट में अंजलि ने शानदार गोल ठोककर टीम को 6-0 से जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इस मुकाबले में जोगेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, डी सिंह, जीएस बख्शी, एमएस रीन ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह, कृष्ण कुमार, रविंद्र सिंह बिट्टा आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed