फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   approval of sports hostel in jammu university

जेयू को डेढ़ करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स हास्टल की मंजूरी

Thu, 29 Jan 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 29 Jan 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
approval of sports hostel in jammu university
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स हास्टल के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। पहले चरण में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हास्टल का निर्माण किया जाएगा। विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के नए भवन के पास बनने वाले इस हास्टल में शुरुआत में सौ विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


हास्टल के निर्माण से दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्र के कालेजों के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। इससे अंतर कालेज स्पर्धाओं के अलावा अन्य गतिविधियों में ऐसे कालेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ेगी। शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार स्पोर्ट्स हास्टल के प्रोजेक्ट के लिए राशि जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे। विवि में स्पोर्ट्स हास्टल का निर्माण विद्यार्थियों को काफी राहत देगा।
विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स हास्टल न होने के कारण विभिन्न स्पर्धाओं में दूरवर्ती और जिला स्तर से आने वाले खिलाड़ियों की हिस्सेदारी प्रभावित होती रही है। हॉस्टल के अभाव में बाहरी कालेजों और विवि के खिलाड़ियों को ठहरने के लिए दूसरी जगहों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर कालेज खेल स्पर्धाओं में दूरवर्ती कालेजों की भागीदारी कम होने के पीछे हॉस्टल का न होना बड़ा कारण है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की आल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी खेल स्पर्धाओं की मेजबानी के लिए भी बड़ी चुनौती रही है। इसमें विवि प्रशासन को पेड सिस्टम पर दूसरे स्थानों का इंतजाम करना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में अंतर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों को स्टेशन के पास स्थित वैष्णवी और सरस्वती धाम में पेड सिस्टम पर ठहराना पड़ा था। इसके अलावा यूथ हास्टल नगरोटा में भी खिलाड़ियों को एडजेस्ट किया गया।


अंतर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप में भी यही व्यवस्था रही। हर साल अंतर कालेज स्पर्धाओं में दूरवर्ती कालेजों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के कई प्रयास किए जाते हैं, लेकिन वाकओवर के सिलसिले को रोका नहीं जा सका है। दूरवर्ती इलाकों के कालेजों के वाकओवर में उन्हें हास्टल सुविधा न मिलना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed