{"_id":"62cfbc4076b8b95345301b8f","slug":"appointment-of-dr-manish-canceled-as-registrar-of-ladakh-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: लद्दाख विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर डॉ. मनीश की नियुक्ति रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: लद्दाख विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर डॉ. मनीश की नियुक्ति रद्द
Thu, 14 Jul 2022 12:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:18 PM IST
सार
दस्तावेज सत्यापन के दौरान डॉ. मनीश देव शर्मा रजिस्ट्रार पद के लिए निर्धारित योग्यता को पूरा नहीं कर पाए। इसके चलते उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय के उपकुलपति ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
लेह लद्दाख के खूबसूरत पहाड़ (फाइल)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर डॉ. मनीश देव शर्मा की नियुक्ति को विश्वविद्यालय के उपकुलपति ने रद्द कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान वे रजिस्ट्रार पद के लिए निर्धारित योग्यता को पूरा नहीं कर पाए। उनकी नियुक्ति का आदेश 10 जून 2022 को जारी हुआ था।
डॉ. मनीश को एक माह के भीतर ज्वाइन करने का आग्रह करते हुए दस्तावेजों को सत्यापित करवाने का आग्रह किया गया था। दस्तावेज सत्यापन के लिए सात जुलाई 2022 को कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने शैक्षणिक योग्यता, आयु और अकादमिक सेवाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि 27 अप्रैल 2022 को रजिस्ट्रार पद के लिए जारी विज्ञापन नोटिस में जो योग्यता निर्धारित की गई थी, डॉ. मनीश इस योग्यता को पूरा नहीं करते, लिहाजा रजिस्ट्रार पद पर उनकी नियुक्ति को रद्द किया जाता है। नियुक्ति रद्द करने का आदेश सहायक रजिस्ट्रार नवांग टुंडुप की ओर से जारी किया गया है।